CHHAPRA DESK- सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में घर से पूजा करने मंदिर गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई. मृत महिला इसुआपुर निवासी गंगा सिंह की तीस वर्षीय पत्नी रानी देवी बताई गई है. हालांकि अचेत अवस्था में परिवार वाले उसे उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल पहुंचने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह गांव स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गई थी. जहां चापाकल पर हाथ-पैर धोने के दौरान नंगे तार के संपर्क में आने से वह अचेत हो गई और वह लोग उसे उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से सदर अस्पताल भेजा गया. यहां चिकित्सक द्वारा बताया गया कि उनकी मौत हो चुकी है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने की प्रक्रिया जारी है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

