CHHAPRA DESK- सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुरामपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हेलीकॉप्टर से गिरे राहत सामग्री ने एक व्यक्ति की जान ले ली है. मृतक स्थानीय परशुरामपुर गांव निवासी स्वर्गीय बृज किशोर सिंह 58 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बाढ़ को लेकर बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राशन सामग्री का पैकेट हेलीकॉप्टर से गिराया जा रहा था. तभी एक पैकेट अनिल सिंह के सिर पर गिर गया. जब वह जमीन पर गिरे तो दूसरा पैकेट उनके सीने पर गिर गया. जिसके कारण देखते ही देखते मौके पर उनकी मौत हो गई. उसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भर गया और सड़क जाम कथ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गई और प्रशासन के खिलाफ उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया. पीड़ित परिवार का कहना था कि सरकार हेलीकॉप्टर को राहत गिराने भेजी थी कि उनके पिता को मौत देने.
राहत के नाम पर मिली मौत ; हेलीकॉप्टर से गिरे राहत सामग्री के नीचे आने से एक व्यक्ति की गई जान ; सड़क जाम


