CHHAPRA DESK- बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के सारण जिला इकाई की बैठक रवीश कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष जन्मजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित गोपुट के संघ भवन में की गई. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के वक्ताओं ने कहा कि सरकार के ढुलमुल रवैया एवं वादाखिलाफी के खिलाफ जिले में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार कार्यपालक सहायक को सम्मान जनक वेतन वृद्धि एवं राज्य कर्मी का दर्जा देने में आनाकानी कर रही है. उन्होंने कहा कि सितंबर माह पूर्ण होने तक सरकार हमारी मांगों को पूर्ण नहीं करती है तो अक्टूबर माह में सभी कार्यपालक सहायकों के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी बिहार सरकार की होगी. संघ के नेताओ ने कहा का पूर्व में किए गए आंदोलन एवं हड़ताल के दौरान सरकार की ओर से मांगों के समाधान को लेकर आश्वासन दिया गया था. इसके बावजूद आश्वासन के बाद लगभग 9 माह का समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस एवं सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है. जिससे सरकार के प्रति कार्यपालक सहायकों में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायक विभिन्न विभागों एवं सरकारी कार्यालयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इसके बावजूद उनकी जायज एवं लंबित मांगों की अनदेखी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. बैठक में संघ को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने तथा सभी कार्यपालक सहायकों को एकजुट करने पर भी विशेष जोर दिया गया. उपस्थित कार्यपालक सहायकों ने एकजुटता के साथ अपने अधिकारों एवं जायज मांगों के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया. वहीं, आगामी 20 सितंबर तक जिला अध्यक्ष एवं जिला कमेटी का गठन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में करने का निर्णय लिया गया. मौके पर बैठक में पप्पू पासवान, रितेश कुमार, राम कुमार, मोहम्मद अमीर हसन, निक्कू मांझी, विक्की कुमार सिंह, चंदन कुमार, निर्भय कुमार निर्मल, राजन कुमार, विकास कुमार, विशाल कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, सुशील कुमार शर्मा, मोहम्मद जाकिर हुसैन, मुन्ना कुमार, संदीप कुमार, शेषनाथ शर्मा, राजेश प्रसाद, अजय राज, मोहम्मद मुमताज, सनी कुमार, राजेश कुमार, आदित्य कुमार मल्होत्रा, सुधांशु श्रीवास्तव, नागमणि प्रसाद, अमर कुमार, सोनी कुमार सैनी, बृजमोहन कुमार, रवि कुमार, नवीन कुमार गिरी, सुबोध महतो, जयप्रकाश, भास्कर, मुन्ना कुमार, मनमोहन कुमार, अभिषेक कुमार, संदीप रंजन, मुकेश कुमार, कमलेश कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार समेत दर्जनों कार्यपालक सहायक उपस्थित थे.