CHHAPRA DESK- सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत चकिया गांव में साइकिल से सब्जी लेकर घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट मिल लिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और देर रात सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी कन्हाई राय का 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार बताया गया है. उसकी मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है. क्योंकि वह दो भाइयों में छोटा था और बड़े भाई की मौत 3 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. जबकि पिता मानसिक रूप से कमजोर है और घर में मां के साथ छोटी बहन बची है. इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि विक्की की कमाई से ही घर चल रहा था. सदर अस्पताल में बीती रात उसकी मौत के बाद पुलिस में शव को कब्जे में लेकर प्रशासनिक आदेश के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के चाचा ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व विक्की के बड़े भाई की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी. पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण परिवार विक्की की कुछ कमाई से जैसे तैसे चल रहा था. अचानक उसकी भी सड़क हादसे में मौत के बाद घर की स्थिति विकट हो गई है. क्योंकि, विक्की से छोटी एक बहन है अब परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है.
सड़क हादसे में दूसरे भाई की भी हुई मौत ; तीन वर्ष पहले बड़े भाई की भी हुई थी दुर्घटना में मौत

