CHHAPRA DESK- सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत चिंतामनगंज गांव के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत उपचार के क्रम में हो गई. मृत चालक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर असावा गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ राम के 60 वर्षीय पुत्र नरेश राम के रूप में की गई है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है. वहीं सूचना के बाद भेल्दी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात नरेश टेंपो लेकर घर लौट रहा था, उसी बीच चिंतामनगंज गांव के समीप पिकअप वैन ने उसके टेंपो में टक्कर मार दिया. दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची उस दौरान पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. वहीं गंभीर स्थिति में नरेश को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद आज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.