CHHAPRA DESK - छपरा सदर अस्पताल स्थित जांच घर में एक विंडो एसी के रिपेयर के दौरान अचानक उसका कंप्रेसर फट गया. जिसके कारण जहां गैस लीकेज से लोगों को परेशानी हुई, वहीं जांच का सैंपल लेने बैठे कर्मचारियों को कमरे से थोड़ी देर के लिए बाहर निकलना पड़ा गया. उस दौरान दीवारों पर एसी से निकलने वाला गंदा तेल दीवारों पर फैल गया. इस अफरातफरी के बीच मैकेनिक के द्वारा एसी को शीध्र बाहर निकाला गया और उसे रिपेयर के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि वह एसी खराब पड़ा हुआ था. जिसे रिपेयरिंग करने के लिए मैकेनिक आया था. रिपेयर के दौरान अचानक एसी का कंप्रेसर फट गया और गैस लिकेज के कारण थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मची रही. बता दें कि एसी में प्रयोग किया जाने वाला कई गैस काफी खतरनाक और विस्फोटक भी होता है, जिसका काफी दुष्प्रभाव होता है.

