GAYAJI DESK - बिहार के गया में छठ पर्व के दौरान कई घरों से चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने आठ लोगों की गिरफ्तारी की है, जिसमें चार गया नगर निगम के कर्मी हैं. यह दिन में सफाई और रात में चोरी की घटना करते थे. दूर में कार से निकलते थे, तो नजदीक में बाइक का उपयोग करते थे.पुलिस के अनुसार यह दिन में सफाई का काम करते थे और उसी क्रम में देखते थे कि किस घर में लोग नहीं है. कौन घर कई दिनों से बंद है. इस तरह से सफाई करते-करते रेकी करने के बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. सबसे बड़ी बात यह है कि इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. किंतु, पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके बाद चोरी की सात घटनाओं का खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अतरी प्रखंड के एक मुखिया के घर और एसएस कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति के घर से चोरी की घटना हुई थी. दोनों घरों के लोग छठ पर्व में गांव गए थे. मकान खाली था. मौका देख अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. भीषण चोरी की इन घटनाओं के बाद गया एसएसपी सुशील कुमार ने एसआईटी का गठन किया था. जिसमें टेक्निकल सेल को शामिल किया गया था. पुलिस चोरी की घटनाओं के खुलासे में जुटी हुई थी. इसी क्रम में एक संदिग्ध को पकड़ा गया. इसके बाद सात और लोगों की गिरफ्तारी की गई, यानी कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद कुमार, राजनंदन प्रसाद, छोटू कुमार, रोहित कुमार, राजा कुकर उर्फ राजा, शिवा कुमार, बिरजू बसखोर और सौरभ कुमार वर्मा शामिल है. गिरफ्तार 8 लोगों में कौन-कौन शामिल?* पुलिस के अनुसार, कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी में से चार ऐसे मिले, जो गया नगर निगम अंतर्गत कार्य करते हैं. यह गया नगर निगम के अंतर्गत स्वीपर-सफाई कर्मी का काम करते हैं. इन चार में से दो धनबाद नगर निगम में भी कार्य करते थे. गिरफ्तार आठ लोगों में दो आभूषण कारोबारी भी शामिल हैं, जिसमें सौरभ कुमार वर्मा और राजनंदन प्रसाद शामिल हैं. ये चोरी किए हुए आभूषण की खरीददारी करते थे.
ये कर्मी दिन में रेकी कर रात में करते थे चोरी ; चार निगम कर्मी, दो आभूषण कारोबारी समेत आठ गिरफ्तार

