CHHAPRA DESK- बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह सितम्बर की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालय में किया गया. छपरा जिला मुख्यालय में आयोजित लाइव कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग राहुल कुमार, डीपीओ आईसीडीएस किरण कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी तथा दर्जनों की संख्या में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे. इस अवसर पर राज्यभर के 1,05,67,975 लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग ₹12,33,86,79,800 की पेंशन राशि अंतरित की गई. जबकि सारण जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 4,01,626 लाभार्थियों के खातों में ₹46,43,04,000 (46 करोड़ 43 लाख 04 हजार 000 रुपये) की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई.
◆ सारण जिले में योजना-वार लाभार्थियों का विवरण :● मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना:- 2,12,068
● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना:-
86,846
●लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:- 40,444
● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना:- 14,547
● बिहार निःशक्तता पेंशन योजना:- 42,029
● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना:-
5,692


