CHHAPRA DESK- सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित अपाचे बाइक दुर्घटना में तो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और पटना रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में एक युवक की मौत हो गई. वहीं गंभीर दूसरे युवक का उपचार चल रहा है. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सुदर्शन महतो का 24 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह अपाचे बाइक से एक अन्य युवक के साथ जा रहा था. उसी बीच बाइक दुर्घटना हो गई.
जबकि, दूसरी घटना जिले के सहजितपुर थाना क्षेत्र में हुई है, जहां किसी वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. व्यक्ति की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी गुलाबचंद शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र लालमोहन शर्मा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद घर-परिवार में रोना-पीटना लग गया है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है.

