CHHAPRA DESK - सारण जिला के मकेर थाना अंतर्गत गंडकी नदी से संगीत शिक्षक का शव आज तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम के द्वारा बरामद कर लिया गया. उसका शव वैशाली के लालगंज नदी से बरामद किया गया है. मृत शिक्षक भेल्दी थाना के शोभेपुर गांव निवासी उपेन्द्र राय के पुत्र शेखर सुमन बताये गये हैं. बताते चलें कि शिक्षक सुमन 25 अगस्त की देर संध्या मकेर थाना अंतर्गत रेवा घाट पुल से नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर लिए थे. बता दें कि वह कोरेया खैरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में संगीत शिक्षक के पद पर थे. बताया जाता है कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह गड़खा में फिजियोथेरेपी कराने गए थे. फिजियोथेरेपी के बाद अपने चालक विकास कुमार को बसंतपुर कटसा में उतार कर वह अकेले चार पहिया वाहन से रेवा घाट पुल पर पहुंचे और गंडक नदी में छलांग लगा दी थी. जिसके बाद से स्थानीय पुलिस की मदद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर लगातार खोजबीन की जा रही थी.


