CHHAPRA DESK- छपरा शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आज जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं सभी पुलिस उपाधीक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुल 124 सहायक अवर निरीक्षक (ASI) को पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नति उपरांत नई रैंक के प्रतीक चिन्ह धारण कराए गए. अपने संबोधन में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सहायक अवर निरीक्षक (ASI) सभी पदोन्नत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का दायित्व भी है. उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करेंगे.
सारण के 124 ASI को SI पद पर मिली पदोन्नति ; पिपिंग सेरेमनी का आयोजन कर नई रैंक के प्रतीक चिन्ह कराए गए धारण
