CHHAPRA DESK- सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा एसएच-90 स्थित खालिसपुर मठिया के समीप भीषण सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई. वहीं अन्य घायल हो गये. बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट पर सवार देवर-भाभी और स्कूटी सवार दो कामगारो को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में दो माह पहले शादी हुई नवविवाहिता की मौत मौके पर हो गई. मृतका 22 वर्षीय रीना देवी बताई गई है. बताया जा रहा है कि रीना अपने देवर के साथ छपरा से बीए की परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी हादसा हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे. सूचना पर गौरा और नगरा थाना की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने भीड़ को समझाया, तब मामला शांत हुआ. पुलिस के पहल के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सूचना पर डीएसपी सुविन्द्र कुमार दास भी पहुंचे लेकिन उन्हे भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना था कि एसएच -90 पर ट्रकों कि बढ़ती संख्या से यातायात प्रभावित हुआ है. वही अनियंत्रित ट्रकों के चपेट में आकर आये दिन दुर्घटना हो रही है और लोगों की जान जा रही है. लोगों ने प्रशासन से अनियंत्रित ट्रकों की संख्या पर प्रभावी रूप से नियंत्रण की मांग रखी है. वहीं इस घटना के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मची हुई है.