CHHAPRA DESK - सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत बलडीहा गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव निवासी पारसनाथ कुशवाहा की 50 वर्षीय पत्नी सीता देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव स्थित ब्रह्मस्थान पर संध्या पहर शिवचर्चा हो रही थी. शिव चर्चा के क्रम में अचानक तेज बारिश आ गई और बारिश से छुपने के लिए शिव चर्चा कर रही सभी महिलाएं समीप के पानी टंकी के कमरे में छुपाने गई जहां लोहे के दरवाजे को खोलने के क्रम में उस महिला को करंट का तेज झटका लगा. जिसके कारण वह मौके पर गिरकर अचेत हो गई और जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद महिलाओं में अफरातफरी मच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया. वही इस घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर प्रशासनिक अनुमति की प्रतीक्षा की जा रही है. इस संबंध में मृतका के पुत्र धीरज कुमार ने बताया कि उसकी मां और गांव की अन्य महिलाएं ब्रह्म स्थान पर शिव चर्चा कर रही थी. उसी बीच बारिश आ गई और बारिश से छुपने के लिए सभी महिलाएं समीप के पानी टंकी में गई, जहां लोहे के दरवाजे के समीप कटे तार के कारण दरवाजे में करंट आया और दरवाजा खोलते के दौरान उसकी मां की मौत करंट लगने से मौके पर हो गई.