CHHAPRA DESK- तेजस्वी यादव व इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आज छपरा में महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वामदल) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. जिला परिषद से नगरपालिका चौक तक आक्रोश मार्च निकाल कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे,विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) व मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और प्रभावित चुनावों को रद्द कर दोबारा मतदान कराने की मांग की. नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में पद का दुरुपयोग कर चुनाव परिणामों को प्रभावित किया गया है. मौके पर पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, सीपीआई नेता बटेश्वर राय, डॉ शंकर चौधरी, मनोज कुमार भारद्वाज, फिरोज इकबाल, अब्दुल कादिर खान, हरेश यादव, राहुल यादव, धर्मेंद्र धर्म, अरुण सिंह, अतुल कुमार, फैसल अनवर, यासीन आजाद, गौतम प्रसाद, डॉ आजाद, बृजेश सिंह, मणिकांत सिंह राजा बाबू, धनवीर सिंह, लालबाबू चौधरी, अरुण दास, मालिक प्रसाद यादव, शत्रुघ्न प्रसाद, शशि भूषण सिंह, विशाल मिश्रा, पिंटू सिंह, सोनू माझी, अभिषेक पांडे, सुनील राय, विरेंद्र शांडिल्य, सनी यादव, प्रीतम यादव, सागर नौसेना, चंद्रावती देवी, संध्या राय, जिलानी मोबीन, रफी इकबाल, मुकेश सोनू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
SIR में गड़बड़ी व इस्तीफे की मांग को ले महागठबंधन ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

