'CHHAPRA DESK - फार्मासिस्ट केवल दवा देते बल्कि मरीज की देखभाल और समाज के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. वे दवा की सही पहचान, उसकी रीस्टॉकिंग, दवाओं की समाप्ति तिथि और उनकी उपलब्धता आदि पर ध्यान केंद्रित रखते हैं, ताकि किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर उसका कोई गलत प्रभाव न पड़े. उक्त बातें विश्व फार्मेसी दिवस पर सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कही. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर केएम दुबे, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र महतो, डॉ संजीव कुमार गुप्ता, ड्रग इंस्पेक्टर शिखा कुमारी, ड्रग इंस्पेक्टर कुंदन कुमार केसरी, पूर्व एमओ डॉक्टर शालिग्राम विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने फार्मासिस्टों की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि विश्व फार्मेसी दिवस के विशेष अवसर पर आज की थीम है 'स्वास्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना'. स्वस्थ समाज की कल्पना बिना फार्मासिस्टों के नहीं की जा सकती है. इसलिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है. इस कार्यक्रम में फार्मासिस्ट शशि रंजन, दिनेश प्रजापति, नंदलाल भगत, प्रीति कुमारी, सुमन कुमार, छत्रपति अरुणोदय सिंह की भूमिका सराहनीय रही.  मौके पर सदर अस्पताल के अनेक चिकित्सकगण एवं अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों के सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे.