PATNA DESK - पटना के नौबतपुर कलाभवन में महिला एवं बाल सेवा मंच पटना के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय महोत्सव का NCZCC एवं सस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजन किया गया, जिसमें हर दिन एक-एक नाटक का मंचन किया गया. जिसमें भिखारी ठाकुर लिखित 'विदेशिया', मिथिलेश सिंह लिखित 'यही सच है' एवं विभा रानी लिखित 'आओ तानी प्यार करें' का बखूबी मंचन किया गया. भाग लेने वाले कलाकार सूत्रधार अनिल सिंह विदेशी, अंबुज कुमार, आकांक्षा प्रियदर्शनी ,पल्लवी प्रियदर्शनी, वीरेंद्र कुमार झा, त्रिभुवन यादव, परमानंद प्रेमी ज्योतिष शुभम, विश्व मोहन संत, लालजी प्रसाद प्रमुख थे. कई देश विदेश से सम्मानित निर्देशन कृष्ण शर्मा ने किया. कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख एकता पर नाटक का मंचन किया गया. जिसमें भाग लेने वाले कलाकार हैं अंकुर सिंह जो भारत माता बनी,चंचल कुमार, परवेज आलम, सर्वेंद्र कुमार, राजू कुमार, शालीमार सिंह, सुशील कुमार सभी ने जीवंत भूमिका की और तीसरे दिन का नाटक आओ तनिक प्रेम करें विभा रानी लिखित थी. जिसे निर्देशन स्वारंभ उपाध्याय ने किया था. कलाकार ने अपना जीवंत भूमिका कर प्रशंसा के नाम कमाया. सभी नाटकों से दर्शकों ने काफी मनोरंजन किया.
त्रिदिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव संपन्न ; कलाकारों ने नाटक के माध्यम से एकता व भाईचारे का दिया संदेश


