CHHAPRA DESK- सारण जिले के पानापुर थाना अंतर्गत पिपरा गांव में एक घर पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. वहीं, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस संबंध में स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के साथ ही उस युवक के द्वारा पिस्टल लहराए जाने एवं फायरिंग किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इस संबंध में पानापुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी स्वर्गीय देवेंद्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अंश कुमार के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिक के लिए आवेदन दिया गया है. जिसमें, उसके द्वारा अपने पट्टीदार राकेश कुमार सिंह एवं उनके पुत्र प्रीतम कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जिसमें उसके द्वारा बताया गया है कि बीती रात्रि वह अपने घर पर था, तभी प्रीतम हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचा और उससे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया. उसके द्वारा जब मना किया गया तो उसने उसके ऊपर फायरिंग की. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल का एक खोखा भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं प्रीतम के द्वारा इससे पूर्व में भी रात में मंदिर के समीप फायरिंग किए जाने क्या एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. जिसमें वह युवक स्पष्ट रूप से फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है.