CHHAPRA DESK- UGC Rollback एवं Reservation Reform केशोर का बुलंद होने लगा है. जिसको लेकर आज छपरा शहर में विरोध मार्च निकाला गया. जिसमें 'मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी'. के नारे गूंजते रहे. मार्च के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावित बदलावों एवं UGC से संबंधित मुद्दों पर सामान्य वर्ग की चिंताओं और आपत्तियों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया. यह जुलूस छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन परिसर से निकलकर नगर थाना चौक होते हुए नगर पालिका चौक और पुन: कचहरी स्टेशन पहुंचा. उस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है. जुलूस में युवाओं का गुस्सा देखने को मिला. उसे दौरान सवर्ण समाज ने कहा कि भाजपा सरकार को फर्श से अर्श तक उन्होंने पहुंचाया है और अब अर्श से फर्श पर उतरने का काम भी सवर्ण समाज करेगा.
UGC Rollback एवं Reservation Reform : मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के गूंजे नारे ; आंदोलन के अगले चरण में होगा पुतला दहन


