CHHAPRA DESK- सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत सरगट्टी गांव में एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया. हालांकि इस मामले में मृतका के मायके वालों ने दहेज में कार के लिए हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के सरगट्टी गांव निवासी राजू कुमार की 27 वर्षीय पत्नी बिट्टू कुमारी बताई गई है, जो कि जिले के मशरक थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. इस घटना के बाद मृतका के पति व ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं. इस घटना की सूचना के बाद मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और आरोप प्रत्यारोप के बीच ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए वहीं पुलिस ने 100 को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे मायके वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतका के परिवार वालों ने दहेज में कार के लिए हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वही उसके घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों के अनुसार करीब 3 वर्ष पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से स्थानीय थाना क्षेत्र के सरगट्टी गांव निवासी राजू कुमार के साथ हुई थी. जो कि गंवई चिकित्सक है. शादी के बाद एक बेटा भी हुआ लेकिन उसके ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दिए हैं.