CHHAPRA DESK- सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में विद्युत तार के संपर्क में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी स्वर्गीय सतन राय के 49 वर्षीय पुत्र सुदामा राय के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं मढ़ौरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां प्रशासनिक आदेश के बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि वह हल्की बारिश के बीच पैदल लौट रहे थे, तभी टूट कर गिरे विद्युत तार के संपर्क में आ गये और करंट लगने से उनकी मौत हो गई है.