CHHAPRA DESK- UGC Rollback एवं Reservation Reform के विरोध में आगामी 15 सितंबर को छपरा में विरोध मार्च निकाला जाएगा. जिसकी सफलता को लेकर आज शहर के दहियावां टोला निवासी करनी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 15 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कचहरी स्टेशन से विरोध मार्च निकाला जाएगा. जिसके माध्यम से आरक्षण व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावित बदलावों एवं UGC से संबंधित मुद्दों पर सामान्य वर्ग की चिंताओं और आपत्तियों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखा जाएगा. आयोजकों ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य किसी भी वर्ग या समुदाय के प्रति विरोध अथवा वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि समान अवसर, पारदर्शी व्यवस्था और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण एवं उच्च शिक्षा से संबंधित नीतियों पर पुनर्विचार की मांग को मजबूती से उठाना है. सामान्य वर्ग के युवाओं, छात्रों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज को मजबूती प्रदान करें. आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से आयोजित किया जाएगा. बैठक में अजय कुमार सिंह, हरेराम शास्त्री ब्राह्मण चेतना मंच अध्यक्ष, अजय सिंह बजरंग दल, मणिकांत सिंह, राजा बाबू, राघवेंद्र सिंह, भवानी सिंह राणा, मनीष सिंह, सुजीत सिंह, नीरज सिन्हा, विक्की सिंह सोलंकी, सतीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, भोलू सिंह, रजनीश सिंह, पप्पू सिंह, अजीत सिंह रिंकू, सिद्धू, अनीश आदि उपस्थित रहे.