CHHAPRA DESK- छपरा सदर प्रखण्ड के प्राथमिक विधालय काजीपुर उर्दु मे शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था उसी क्रम मे अभिभावक विधालय की जर्जर स्थिति को देख आक्रोशित हो गए और सभी शिक्षकों को बाहर निकाल विधालय मे ताला जड़ दिया. ग्रामीणों का कहना था कि विधालय के छत और दिवाल मे दरार आ गया है छत से प्लास्टर गिर रहा है अगर इस स्थिति मे विधालय मे पढ़ाई होगी तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है. ग्रामीण विधालय के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे. ग्रामीण शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि रजनीश कुमार एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने दूरभाष पर इसकी सुचना प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को दी. जिसके बाद जिसके बाद प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया की जल्द ही इसकी वैकल्पिक व्यवस्था किया जाएगा एवं विधालय निर्माण के लिए वरिय पदाधिकारी को सुचित किया जाएगा. इस आश्वासन के बाद विधालय का ताला खुलवाया गया. विधालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि विधालय की जर्जर स्थिति की जानकारी पुर्व मे ही आवेदन के माध्यम से विभाग को दी जा चुकी है. कोई कार्यवाई नही होने से ग्रामीण आक्रोशित थे .