CHHAPRA DESK- विजयादशमी के अवसर पर छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में विजयादशमी समारोह समिति द्वारा भव्य रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समारोह समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सलीम परवेज ने की. बैठक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष विजयादशमी समारोह को भव्य एवं आकर्षक रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. समिति के अनुसार, इस वर्ष 50 फीट ऊंचे रावण एवं मेघनाथ के पुतले का निर्माण कराया जाएगा. विजयादशमी के दिन राजेंद्र स्टेडियम में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें काफी संख्या में शहरवासी एवं श्रद्धालु शामिल होंगे. समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. बैठक में अध्यक्ष सलीम परवेज, कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश, ददन गिरी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पवन कुमार अग्रवाल, श्याम बिहारी अग्रवाल, विभूति नारायण शर्मा, शंकर देव सिंह उर्फ कन्हैया, अली रशीद, सुरभित, धनंजय कुमार, सत्य प्रकाश यादव, मोहम्मद जमाल, अशरफ, राजेश फैशन सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. समिति ने शहरवासियों से विजयादशमी के इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।