CHHAPRA DESK - विश्व हिंदू परिषद के जिला इकाई की बैठक आज शहर के उत्तरी दहियवां टोला स्थित एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई. बैठक में संगठन ने आज अखंड भारत दिवस मनाया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप और उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बैठक को संबोधित किया. बैठक की शुरुआत पूरे रीति-रिवाज के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया. उक्त अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री ने बताया कि कैसे अंग्रेजी शासन और हमारी पुरानी सरकार ने हमारे इतिहास के साथ खिलवाड़ किया और हमें गलत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमारे देश ने ही पूरे विश्व को शून्य और दशमलव की जानकारी दी. साथी ही हमारे ऋषि मुनियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश का निर्माण किया और लोगों की भलाई में अपने हड्डियों तक को दान दिया. उन्होंने हिंदू समाज के सामने आने वाली चुनौतियों के विषय में भी गंभीरता से चर्चा किया और समझाया की सामाजिक समरसता को लाकर ही हम इन चुनौतियों से मुकाबला कर सकते हैं. हमें क्षेत्रवाद जातिवाद समाजवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को अपनाना होगा तभी इन चुनौतियों से हम निपट पाएंगे. उन्होंने बताया कि हिंदू समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती लव जिहाद और धर्मांतरण है और एकजुट होकर ही हम इन चुनौतियों से मुकाबला कर पाएंगे. इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और क्षेत्र मंत्री द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए आह्वान किया. बैठक का समापन प्रांत कोषाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष छपरा सुमित कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री रविकांत, जिला मंत्री वसंत कुमार सोनू, जिला सह मंत्री प्रभात कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला संयोजक अनुज कुमार, जिला मातृशक्ति प्रमुख माधुरी सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे.