CHHAPRA DESK- सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत न्यू पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला बैंक कर्मी की मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. मृत युवती की पहचान जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा रजुपुर टोला निवासी बच्चा सिंह की 21 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई है, जो कि रेपुरा गांव स्थित प्राइवेट बैंक में काम करती थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज संध्या ड्यूटी से वह अपने घर स्कूटी से जा रही थी, तभी उन्होंने नवनिर्मित पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिससे स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आननफानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर साल रेफर किया गया. लेकिन, सदर अस्पताल पहुंचकर उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर-परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. हालांकि देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है.
अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला बैंक कर्मी की उपचार के दौरान मौत ; मचा कोहराम

