CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत मांझी थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 16 गोवंशों को बरामद किया है. पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. बरामद गोवंशों में छह गाय और 10 बछड़े शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, सभी गोवंशों को वाहनों में बेहद कम जगह में ठूंसकर ले जाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि गोवंशों को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार लाया जा रहा था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं. वाहन जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर मांझी थाना क्षेत्र में मांझी-बरौली मुख्य पथ पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो पिकअप वाहनों में बड़ी संख्या में गोवंश लादकर जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार की ओर लाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी. कुछ देर बाद जयप्रभा सेतु की तरफ से दो पिकअप वाहन आते दिखाई दिए. पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया तब पुलिस को देखते ही वाहन चालकों ने गाड़ियों की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने की कोशिश की. उस दौरान इसके बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा शुरू किया. पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ दूरी पर दोनों पिकअप वाहनों को रोक लिया. दोनों वाहनों की तलाशी ली तो उसमें 16 गोवंश मिले. पुलिस के अनुसार, वाहनों में छह गाय और 10 बछड़ों को बेहद कम जगह में ठूंसकर रखा गया था. पुलिस ने सभी गोवंशों को वाहनों से बाहर निकलवाया. कार्रवाई के दौरान पांच आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर मांझी थाना लाया गया और सभी गोवंशों को कान्हा गौशाला को सौंप दिया गया है. वहीं, दोनों जब्त पिकअप वाहनों को थाना परिसर में रखा गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर गोवंशों को ले जाने के पीछे की पूरी जानकारी जुटा रही है.