CHHAPRA DESK - सारण जिले के मशरक थाना अंतर्गत पकड़ी गांव में बुलेट के धक्के से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. हालांकि बुलेट चालकों के द्वारा गंभीर बच्चे को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद वे लोग भाग निकले. सूचना के बाद परिवार वाले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां सदर अस्पताल रेफर किए जाने के बाद वे लोग बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. मृत बच्चा स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद यादव का 8 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार बताया गया है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम के दौरान मृत बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि बुलेट सवार युवकों ने उसे धक्का मार दिया गया था, जिसकी मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है. उन लोगों ने बताया कि बुलेट की पहचान कर ली गई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


