GAYA DESK- बिहार की गया रेल पुलिस ने 2.92 करोड़ के सोना लूटकांड का खुलासा कर लिया है. इनके पास से 612.74 ग्राम सोने की भी बरामदगी की गई है. गया रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि बीते 24 अक्टूबर को सोना लूट का मामला सामने आया था. इस कांड में संलिप्त कुछ अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. वहीं, बाकी सोना की बरामदगी की कोशिश जारी है. गया रेल डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले संजय कुमार खंडेलवाल के फर्म के कर्मचारी संजीव चौहान के साथ बीते 24 अक्टूबर को सोना लूट की घटना हुई थी. संजीव कुमार कोलकाता से चंबल एक्सप्रेस से सोना लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली को लौट रहे थे, इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन पर अपराधियों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर संजीव चौहान के पास रहे सोना और मोबाइल छीन लिए. 2 किलो 6 ग्राम सोने की लूट की गई.
सरकारी अधिकारी दिया घटना को अंजाम
डीएसपी ने बताया कि उस दौरान ये भी कहा गया कि यदि किसी को बताया तो जेल भेज देंगे और छापेमारी भी करवा देंगे. रेल डीएसपी ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर रेल पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी. वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें गया जीआरपी, आरपीएफ, डीडीयू और बरेली पुलिस को शामिल किया गया था. टेक्निकल जांच और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस मामले का अनुसंधान शुरू किया गया और फिर खुलासे होने शुरू हो गए. पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन की गिरफ्तारी की है, जिसमें रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार शामिल है. लूट के 2 किलोग्राम 6 ग्राम सोना में से 612.74 ग्राम सोने की बरामदगी हुई है, जो वरुण कुमार के घर से मिला है. तीनों आरोपित उत्तर प्रदेश के बरेली के ही रहने वाले बताए जाते हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. बरेली के रहने वाले संजय कुमार खंडेलवाल के द्वारा इस तरह की शिकायत की गई थी. भभुआ रोड स्टेशन पर सरकारी अधिकारी बनकर उनके फर्म के कर्मी संजीव चौहान से जो कि कोलकाता से सोना लेकर बरेली लौट रहे थे, 2 किलो 6 ग्राम सोने की लूट की गई है. उसकी कीमत 2 करोड़ 92 लाख 87 हजार 600 रूपए है. इस मामले की प्राथमिकी घटना के संबंधित रेल थाने में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था. इस क्रम में इसका खुलासा हुआ है. तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. वही, 612.74 ग्राम सोना की बरामदगी की गई है.

