CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत मशरक थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर गांव के समीप एनएच-227 ए राम-जानकी पथ के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा है. मृतक की उम्र 40 वर्ष बताई गई है. पुलिस शव की पहचान को लेकर सोशल मीडिया से पहचान के प्रयास में जुटी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से कमजोर था. वह कहीं बाहर से भटककर गांव के आसपास पहुंचा था और इधर-उधर मांगकर अपना जीवन यापन करता था. पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. वहीं इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.