CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत गौरा थाना क्षेत्र में तेज गति अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत उपचार के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी धनेश साह के 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.