CHHAPRA DESK - सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत रेफरल अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत वृद्ध की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टी पचरौर गांव निवासी स्वर्गीय बिहारी राय के 73 वर्षीय पुत्र चंद्रिका राय के रूप में की गई. इस घटना कीे सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. घटना के संबंध बताया जा रहा है कि वह आज सुबह सड़क मार्ग से घर आ रहे थे, उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तरैया रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.