SARAN DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति की मौत हुई है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत मोटरसाइकिल के धक्के हुई है. जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत मदारपुर गांव स्थित सड़क पर अनियंत्रित बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम विनय सिंह के 82 वर्षीय पुत्र अछुता सिंह के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिर में लगे गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हुई है. वहीं सूचना के बाद भेल्दी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जबकि, दूसरी घटना में परसा थाना क्षेत्र के बनौता मुकुंद गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है. मृत व्यक्ति स्थानीय बनौता मुकुंद गांव निवासी स्वर्गीय राजेश्वर राम का 37 वर्ष के पुत्र मनोज कुमार राम बताया गया है. बताया जाता है किसी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनंद भवन में स्थानीय लोगों के द्वारा प्रथा पर सब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई चिकित्सक द्वारा सुमित घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना पीटना लग गया वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने उनको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जबकि, तीसरी घटना एकमा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक एक वृद्ध की मौत हुई है. घटना एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदारी गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप की है. मृतक की पहचान जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी मुंद्रिका बीन के 59 वर्षीय पुत्र सरबजीत बीन के रूप में की गई है. उसकी मौत के बाद घर परिवार में रोना-पीटनना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां तीनों ही शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
