CHHAPRA DESK - सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में हुए हादसे में दो व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान टोला तेलनिया पुलिया से पानी में गिरने के कारण एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है. पुल से शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. जिसके बाद शव की पहचान की गई. मृतक की पहचान जिले के एकमा थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी भीखम साह के 50 वर्षीय पुत्र अभिंद्र साह के रूप में की गई है. सूचना के बाद परिवार वाले रोटी-पीटते हैं वहां पहुंचे. इस संबंध में बताया जा रहा है लागुनी गांव जनता बाजार थाना क्षेत्र से सटा हुआ है. बीती संध्या अभिंद्र साह अपनी साइकिल से साग-सब्जी खरीद कर घर लौट रहे थे. इस बीच तेलनिया पुल पर कम दिखने के कारण उनकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और साइकिल पलटने के दौरान वह पुल से नीचे पानी में जा गिरे थे, जिसके कारण डूब कर उनकी मौत हो गई. सुबह में जब पुल पर साइकिल देख कर लोगों ने खोजबीन प्रारंभ की तो पुल के पानी से उनका शव बरामद किया गया. जिसके बाद जनता बाजार थाना अध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
जबकि, दूसरी घटना जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां, खेत में पटवन के दौरान मोटर पंप ठीक करने के क्रम में करंट लगने से एक युवक की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के अता नगर गांव निवासी विजय कुमार का 21 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार बताया गया है. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद पूरे घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.


