CHHAPRA DESK- सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में एक बालक समेत दो की मौत हुई है. बालक की मौत जहां बाढ़ के पानी में डूबने से हुई है, वहीं महिला की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है. पहली घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदा गांव से सामने आई है, जहां घर के पीछे आम के बगीचे के पानी भरे गड्ढे में डूब कर 5 वर्षीय मासूम की मौत हुई है. मृत बच्चे की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदा वार्ड नंबर 6 निवासी राज किशोर राय के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह खेलते खेलते घर के पीछे आम के बगीचे में गया था, जहां पानी भरे गड्ढे में डूब गया और जब खोजबीन की गई तब तक उसका शव गड्ढे से बरामद किया गया. इस घटना के बाद जहां घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

 जबकि, दूसरी घटना छपरा-सोनपुर रेल खंड स्थित दिघवारा रेलवे स्टेशन के समीप घटी, जहां ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसकी मौत दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. जिसके बाद मृत महिला की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी शंकर राय की 52 वर्षीय पत्नी फुलपतिया देवी के रूप में की गई. सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं दिघवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.