CHHAPRA DESK- सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. महिला की मौत जहां ट्रेन से कटकर हुई है, वही वृद्ध की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है. जिले के सोनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में कट गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. काफी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान पहलेजा शाहपुर दियारा के बली टोला निवासी सुनैना देवी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, हादसा सोनपुर-छपरा रेलखंड पर सोनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर हुआ. बताया जाता है कि महिला गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कभी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जबकि दूसरी घटना जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के पियरा गांव निवासी स्वर्गीय ब्राह्मण गिरी के 65 वर्षीय पुत्र सुकन गिरी के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.