CHHAPRA DESK- सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. जहां, महिला के शव की शिनाख्त तो नहीं हो पाई है. छपरा-सोनपुर रेल खंड स्थित नयागांव थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष बताइए जा रही है.
जबकि, दूसरी घटना जिले के प्रसाद थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सर्पदंश से अचेत एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के लतरहिया गांव निवासी स्वर्गीय सुकेश्वर सहनी के साठ वर्षीय पुत्र महेश सहनी के रूप में की गई. हालांकि, अचेत अवस्था में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.


