GOPALGANJ DESK- सारण जिला अंतर्गत मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव स्थित एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर बाइक दुर्घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बाइक पर पीछे बैठी मां की मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दी. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के धरमबारी गांव निवासी परमालिक सिंह की 60 वर्षीय पत्नी रीता देवी और घायल उनका 40 वर्षीय पुत्र निर्भय कुमार हैं. घटना के बारे में बताया गया कि इलाज के लिए गांव से बाइक पर सवार होकर मां बेटा मशरक के रास्ते छपरा जा रहें थे कि बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें दोनों को घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में लाया गया, जहां मां को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं बेटा इलाजरत हैं. वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.