CHHAPRA DESK - सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के नयागांव थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के शेख डुमरी गांव निवासी सरफुद्दीन मियां के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अहसान के रूप में की गई. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां शो का पोस्टमार्टम कर जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. जबकि दूसरी घटना जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है. बताया जा रहा है कि सड़क मार्ग से जा रहे एक वृद्ध को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. जिसके कारण गंभीर स्थिति में उसे एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चड़वा गांव निवासी स्वर्गीय कल्लू साह के 62 वर्षीय पुत्र पृथ्वीनाथ साह के रूप में की गई है. इस घटना के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.