CHHAPRA DESK - सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के पोझी परसा गांव निवासी आजाद साईं के 17 वर्षीय पुत्र जुमन साईं के रूप में की गई है. वह परसा हाई स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था. घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया. वहां लोगो की भारी भीड़़ उमड़ पड़ी, परंतु पुलिस अधिकारी किसी को अंदर नही जाने दे रहे थे. घटना के सम्बन्ध में मृतक जुमन के साथ आये उनके चचेरे भाई व मित्र कादिर साईं ने बताया कि घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था. स्कूल पहुंचकर दोनों ने अमनौर बड़ा पोखरा जाने का निर्णय लिया. उसके कहने पर हम जबरदस्ती यहां आए. प्रार्थना की घंटी लगते ही हम दोनों स्कूल से निकल पड़े. लगभग 11 बजे दोनों साइकिल से पर्यटक स्थल पहुंचे और प्रवेश शुल्क व वोट का शुल्क देकर अंदर चले गए. अंदर आते ही वोट से भ्रमण करने के लिए इसने कपड़ा खोला स्ट्रीट लाइट के पास कपड़ा रख दोनों मित्र बोट पर सवार होकर पोखरा के बीच में गए. उसी दौरान जुमन ने नहाने के लिए बोट से छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया. तब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला. घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की खोज की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद टीम ने तीन घंटे में उसके शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. जुमन अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना पर मृतक के माता-पिता भी पर्यटक स्थल पहुंचे.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बड़ा पोखरा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और लाइफ गार्ड की तैनाती की जाए. लोगों का कहना है कि यहां अक्सर छात्र-छात्राओं और युवाओं की भीड़ लगी रहती है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


