CHHAPRA DESK - सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत तकेया गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज गति से जा रहे हैं बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के तकेया गांव निवासी स्व संतलाल राय के 65 वर्षीय जनक राय के रूप में की गई. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां, शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज गति बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां दोनों को अस्पताल लाया गया. उपचार के दौरान संतलाल राय की मौत हो ग. वहीं बाइक चालक को बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

