CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत चनचौरा गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उस दौरान बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि, दूसरे का इलाज चल रहा है. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के नगरा थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी स्वर्गीय शिवनाथ प्रसाद के 65 वर्षीय पुत्र नागेंद्र प्रसाद के रूप में की गई, जो किराना दुकान चलाते थे. वहीं घायल व्यक्ति की पहचान स्थानीय नगरा गांव निवासी लालदेव साह के 30 वर्षीय पुत्र हरेराम साह के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति आज छपरा शहर आए थे और बाइक से वापस घर लौट रहे थे. उसी बीच मुफस्सिल थाना अंतर्गत चनचौरा गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और एक व्यक्ति की मौत उपचार के क्रम में होगी जबकि दूसरे का उपचार जारी है. वहीं सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

