CHHAPRA DESK- सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत सियरभुक्का गांव के समीप अनियंत्रित पिक अप लाइन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उस दौरान मौके पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि, दूसरे को गंभीर स्थिति में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत युवक जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी निराला उर्फ उपाध्याय का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार उपाध्याय बताया गया है. जबकि गंभीर युवक राजेन्द्र राय का 28 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया गया है.

वहीं दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर भाग निकलने में सफल रहा है. वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है.  घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों बाइक से मशरक के रास्ते बनसोही जा रहे थे कि पिक अप ने टक्कर मार दी. जिसमें दीपक की मौत हो गई, जबकि चंदन को रेफर किया गया है.