CHHAPRA DESK- सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुखन मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई. जबकि पुत्र और पुत्री दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मृत महिला की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर निवासी ललन मिश्रा की 40 वर्षीय सीमा मिश्रा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सीमा मिश्रा का अपने पुत्र व पुत्री के साथ अपने मायका मढ़ौरा के आवरी गांव बाइक से जा रही थी. उनका पुत्र बाइक चला रहा था. उसी दौरान रसूलपुर टेहटी मार्ग पर दुखन मोड़ के समीप 10 चक्का हाइवा ट्रक की चपेट में बाइक आ गया. इस हादसे में सीमा मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उनके पुत्र-पुत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. उन्हें हल्की चोट लगी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर अमनौर थाना अध्यक्ष बिमलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की तहकीकात में जुट गये. जिसके पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत ; पुत्र-पुत्री सुरक्षित


