CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत लाल बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम सिंह के 61 वर्षीय पुत्र वीर वीरेंद्र सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह उर्फ वीर सिंह के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि बीती रात्रि वह मजदूर खोजने के लिए एन एच पार कर लाल बाजार मुसहरटोली में गए थे. वापस लौटने के क्रम में अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिसके कारण उनकी मौत मौके पर हुई है. वही दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

