CHHAPRA DESK - सारण जिले की जलालपुर थाना अंतर्गत विशुनपुरा गांव के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी मौत जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी सनोज प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी हेवांती देवी के रूप में की गई. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहीं सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह महिला घर से पैदल ह कहीं जा रही थी, तभी तेज गति वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई और सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. बता दें कि जिले में तेज रफ्तार का कहर प्रतिदिन देखने को मिल रहा है और तीन-चार मौतें सड़क दुर्घटना के कारण हो रही है.