CHHAPRA DESK - सारण जिले के खैरा थाना अंतर्गत मोहम्मद पट्टी गांव के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत व्यक्ति जिले के खैरा थाना क्षेत्र के मोहम्मद पट्टी गांव निवासी स्वर्गीय राम सकल शर्मा का 48 वर्षीय पुत्र कन्हैया प्रसाद बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सुबह में सड़क पर टहलने के लिए निकले थे तभी तेज गति वा न ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत


