SIWAN DESK - सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे 8 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. बता दें कि आंदर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गड़ार में कुछ अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आंदर थाना पुलिस टीम द्वारा संदर्भित स्थल पहुंचकर छापामारी किया गया. छापामारी के दौरान 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इन सभी के पास से 01 देशी पिस्टल, 01 देसी कट्टा, 10 कारतूस, 01 कार एवं 06 मोबाइल बरामद किया गया. इस संबंध में आंदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों में सिवान जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बधौनी गांव निवासी प्रकाश कुमार चौहान, दिलीप कुमार बीन, राकेश कुमार मांझी, गोलू कुमार बीन, अमित कुमार बीन, अभिषेक कुमार मांझी, अनुज कुमार साह एवं आंदर.थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गांव निवासी अजीत कुमार बिन उर्फ अमर शामिल हैं. इनमें कुछ अपराधियों का पूर्व से अआपराधिक इतिहास रहा है, जिनके खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.
अपराध की योजना बना रहे आठ अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; अवैध हथियार बरामद


