CHHAPRA DESK- बाढ़ की विभीषिका तो बस शुरू हुई है और कितने लोगों को जान गंवानी पड़ रही है. आज बाढ़ के कारण कुल छह मौतें हुई है. जबकि, तीन-चार लोग अभी भी पानी में लापता बताए जा रहे हैं. बाढ़ में सबसे दर्दनाक हादसा एक बाढ़ पीड़ित के साथ हुई, जिसे बाढ़ के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा गिराये जा रहे राशन में की चपेट में आने से हुई है. जबकि बाढ़ के पानी में डूबने से पांच मौतें हुई है. वहीं तीन-चार लोग लापता बताए जा रहे हैं. जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुरामपुर में हेलीकॉप्टर से गिरे राहत सामग्री की चपेट में आने से स्थानीय निवासी स्वर्गीय बृज किशोर सिंह 58 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह की मौके पर मौत हुई है. वहीं मकेर थाना क्षेत्र के कस्बा गांव निवासी मोहम्मद आलम की नौ वर्षीय पुत्री असीमा सिद्धिकी, विक्रम केतुका गांव निवासी वकील साह के 11 वर्षीय पुत्र सनिष कुमार, परसा थाना क्षेत्र के बनौटा मुकुंद गांव निवासी सुखन राम के 56 वर्षीय पुत्र किशुन राम, तरैया निवासी विजय महतो का 24 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार एवं देवरिया निवासी जनक राम के पुत्र रविंद्र राम की मौत बाढ़ के पानी में डूबकर हुई है. वहीं जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में स्नान करने के क्रम में पोखर में डूबने से स्थानीय थाना क्षेत्र के लौंवा कला गांव निवासी स्वर्गीय श्रीराम राय की 11 वर्षीय पुत्री परिधि कुमारी की मौत हुई है.

जबकि, आठवीं मौत जिले के एकमा थाना क्षेत्र के तिलकर गांव में करंट लगने से हुई है. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलकर गांव निवासी अर्जुन सिंह के 48 वर्षीय पुत्र आजाद सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि हाथ में करंट लगने से उनकी मौत उपचार के क्रम में हुई है. संबंधित थाना पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.