CHHAPRA DESK- सारण जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र में खोदे गए गड्ढे में बाढ़ का पानी भरने से उसमें डूब कर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी चंदेश्वर राम का 22 वर्षीय पुत्र मंटु राम बताया गया है. बताया जाता है कि वह दुकान से राशन का सामान खरीदकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पैर फिसलने के कारण बाढ़ का पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर अकिलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
बाढ़ के पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की गई जान ; फिसल कर गिरने से हुई मौत


