CHHAPRA DESK- सारण जिले के परसा थाना अंतर्गत बाढ के पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. आज जैसे ही उसका शव बरामद किया गया, वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद मृत महिला की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के विशाही गांव निवासी कालिका राय की 61 वर्षीय पत्नी पुनकलिया देवी के रूप में की गई. सूचना के बाद गांव के लोग और वार्ड प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ग्रामीणों को सौंप दिया गया. इस संबंध में दरियापुर के वार्ड प्रतिनिधि ने बताया कि बाढ़ के कारण चारों तरफ तबाही मची है. वह महिला कुछ सामान लेने के लिए समीप के परसा बाजार गई थी, जहां बाढ़ के पानी में डूब गई. उन लोगों को आज खोजबीन के क्रम में पुलिस द्वारा सूचना दी गई है. तब पता चला है कि उसकी मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि उसके तीनों बेटे बाहर रहकर कमाते हैं. उनके द्वारा ग्रामीणों की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और उनके बेटे को सूचना दे दी गई है.